स्वास्थ्य

बिग ब्रेकिंग : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बच्चे से वोट डलवाने का वीडियो, यहां हुआ मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को समाप्त हो गया है। मतदान के दौरान कई लोगों ने मतदान करते हुए ईवीएम का फोटो वायरल किया था, जिस पर उनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की गई थी। ऐसे में सोशल मीडिया में अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक छोटा बच्चा मतदान केंद्र के अंदर ईवीएम में वोट डालता नजर आ रहा है। एक व्यक्ति के कहने पर बच्चा वोट ईवीएम मशीन का बटन दबा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भ में ही होगी शिशु के दिल की बीमारियों की पहचान

वहीं, यह वीडियो हल्द्वानी विधानसभा सीट का बताया जा रहा है। ऐसे में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर-59 हल्द्वानी कमल जोशी ने सोशल मीडिया में ईवीएम के साथ फोटो वायरल करने वाले अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भ में ही होगी शिशु के दिल की बीमारियों की पहचान

इस शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से संज्ञान में आया है कि हल्द्वानी के किसी मतदेय स्थल से ऐसा किया गया है, इसलिए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भ में ही होगी शिशु के दिल की बीमारियों की पहचान
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top