उत्तराखंड

ब्रेकिंग : जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाएं प्रवक्ता एवं मीडिया टीम : अजेय कुमार

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड 

भारतीय जनता पार्टी की मीडिया व सोशल मीडिया टीम से जुड़े लोगों की एक बैठक प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार द्वारा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की गई।

 

बैठक में अजेय ज़ी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चलेवैति चलेवैति के सिद्धांत पर कार्य करती है इसलिए हमारी भूमिका केवल चुनाव तक ही सीमित नहीं रहती। हमें निरंतर जनता से जुड़े रहना है, इसके लिए सघन प्रवास की आवश्यकता है। भाजपा का मूल उद्देश्य संवाद और सम्पर्क है जो हमारे संगठन का प्राण है।

यह भी पढ़ें 👉  दून में एसआईआर-2026 के तहत बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण

 

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने मीडिया टीम को अधिक से अधिक प्रदेश में प्रवास करने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि मीडिया टीम का कार्य सिर्फ़ मुख्यालय तक ही सीमित नहीं है उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तो पहुँचाने के लिए प्रदेश भर में अधिक से अधिक प्रवास कर संगठन तथा केन्द्र व राज्य सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करना है।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : दून अस्पताल में पेट के कैंसर का जटिल ऑपरेशन सफल

 

उन्होंने कहा कि हमारे सरकार द्वारा अनेको कल्याणकारी काम जो जनहित में किए गए हैं उनका अधिक से अधिक सीधा लाभ जनता तक पहुंचाना भी हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

 

बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विनय गोयल, नवीन ठाकुर, सादाब शम्स, सोशल मीडिया संयोजक शेखर वर्मा, सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, सुनील सैनी, मीडिया संपर्क विभाग के प्रमुख राजीव तलवार, सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक पारितोष बंग्वाल, प्मीडिया प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा सत्यवीर सिंह चौहान समेत मीडिया टीम व सोशल मीडिया टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत स्थित को-ऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री के फिर बहुरेंगे दिन : डॉ. धन सिंह रावत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top