उत्तराखंड

बड़ी खबर : पत्नी के साथ बर्बरता पर महिला आयोग सख्त, पुलिस को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Advertisements

पत्नी के प्राइवेट पार्ट में नुकीले हथियार से वार का मामला अत्यंत दुःखद, निन्दापुर्ण हमले के आरोपी को मिलेगी कड़ी सजा : कुसुम कण्डवाल

देहरादून के पटेलनगर में पत्नी से बर्बरता के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

देहरादून के पटेलनगर में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में नुकीले हथियार से हमले के मामले उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले में दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह अत्यंत निन्दनीय घटना है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया ''करवाचौथ पर्व''

उन्होंने मामले में एसपी देहात जया बलूनी व सीओ सिटी से फोन पर वार्ता करते हुए मामले की जानकारी ली है तथा उन्होंने मामले के आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के घटिया मानसिकता के व्यक्ति को कठोर दण्ड मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

उन्होंने कहा कि जैसी जानकारी पीड़िता के परिवार से मिल रही है उसके आधार पर प्रतीत होता है कि इस घटना को उसने पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया है। क्योंकि पत्नी के साथ इस प्रकार से दुर्व्यवहार उसकी आपराधिक प्रवत्ति को दर्शाता है। उन्होंने एसपी देहात जया बलूनी को निर्देशित करते हुए कहा कि मामले में पुलिस को गंभीर जांच करनी चाहिए क्योंकि ऐसी मानसिकता के अपराधी समाज के लिए खतरा है, आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वीकृत नक्शे से हटकर हो रहा निर्माण, एमडीडीए ने किया सील

वही आयोग अध्यक्ष ने कहा कि वो स्वयं भी पीड़िता से मुलाकात करेंगी और इस निंदनीय मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top