उत्तराखंड

ब्रेकिंग : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने Jollygrant Airport पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का किया जोरदार स्वागत

डोईवाला : एयरपोर्ट पर किया प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का स्वागत

रिपोर्टर : प्रियांशु सक्सेना

डोईवाला। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने देवेंद्र यादव का स्वागत किया।

26 जनवरी से शुरू हो रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे पहुंचे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का बुधवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यालय देहरादून में कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक के उपलक्ष में देहरादून पहुंचे प्रभारी देवेंद्र ने बताया की बैठक में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के लिए जागरूक किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा का देश के हर गांव व कस्बे तक पहुंचना मुमकिन नहीं है। जिसके लिए कांग्रेस कमिटी द्वारा 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है ताकि भारत जोड़ो यात्रा का संदेश देश के हर गांव, कस्बे, जिले, विधानसभा के लोगों तक पहुंचाया जा सके।

स्वागत करने वालो में परवादून जिला अध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, करतार नेगी, जयेंद्र रामोला, महेंद्र भट्ट, आशीष राणा, अर्यंद्र शर्म, नीरज त्यागी, आदि लोग शामिल थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top