हिल न्यूज़

दु:खद (accident) : तीन धारा के पास तारकोल से भरा टैंकर गहरी खाई में गिरा, ड्राइवर की मौत, हेल्पर घायल

Advertisements

देवप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

टिहरी जिले के देवप्रयाग थाना क्षेत्र से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां तीन धारा के समीप तारकोल से भरा टैंकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर ने कूदकर अपनी जान ने बचाई।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार दोपहर 3:15 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जब तारकोल से भरा टैंकर पानीपत से कीर्तिनगर जा रहा था, तभी बीच रास्ते में बछेलीखाल चौकी के पास टैंकर का ब्रेक फेल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

वहीं ब्रेक फेल होने की वजह से टैंकर बेकाबू होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरा, हालांकि समय रहते हेल्पर ने टैंकर से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, लेकिन ड्राइवर को इतना समय नहीं लग पाया कि वह खुद पाए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने "नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन" को दिखाई हरी झंडी

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर ड्राइवर को रेस्क्यू कर रोड तक लाएं, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  DBUU के सहायक प्राध्यापक भूपेन्द्र कुमार टम्टा को मिली पीएचडी की उपाधि

मृतक की पहचान :-

मृतक ड्राइवर का नाम अजय पुत्र प्रह्लाद उम्र 27 वर्ष निवासी मथुरा उत्तरप्रदेश है।

घायल का नाम :-

घायल हेल्पर का नाम राजकुमार पुत्र नरेंद्र उम्र 24 वर्ष, निवासी भरतपुर राजस्थान है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top