उत्तराखंड

खुलासा : प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी किशोर की हत्या, एसपी क्राइम रेखा यादव (SP Crime Rekha Yadav) ने किया बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए…

  • प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी ढाढेकी गांव निवासी किशोर की हत्या, कोतवाली में एसपी क्राइम रेखा यादव ने किया खुलासा ।

लक्सर /हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड 

जोनी चौधरी लक्सर।
9548216591

खबर लक्सर से है, जहां लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित ढाढेकी ढांणा गांव में 17 वर्षीय किशोर की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। मृतक की बहन, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर किशोर की हत्या की थी और प्रेमी राहुल के घर में उसके शव को दफना दिया था। आज लक्सर पहुंचे हरिद्वार की एसपी क्राइम रेखा यादव ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

रेखा यादव ने बताया कि मृतक की बहन का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। मृतक कुलवीर को इसकी जानकारी लगी तो उसने बहन को समझाया बुझाया। समझने बुझाने के बाद भी उसकी बहन अपने प्रेमी से छिप छिपकर मिलती रही। प्रेम संबंधों में रोड़ा बनने के कारण बहन प्रेमी ने मिलकर कुलवीर की हत्या करने की योजना बनाई।

बीती छह फरवरी की रात को पहले तो मृतक की बहन ने पूरे परिवार को नींद की गोलियां दी और फिर राहुल और कृष्णा के साथ मिलकर कुलवीर का रस्सी से गला घोंट दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

मौत हो जाने के बात तीनों ने मिलकर पड़ोस में ही थोड़ी दूर स्थित राहुल के मकान में कुलवीर के शव को दफन कर दिया। एसपी क्राइम रेखा यादव ने यह भी बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की बहन से पूछताछ जारी है।

गौरतलब है, कि कल ढाढेकी ढांणा गांव स्थित राहुल के घर स्थित गड्ढे से कुलवीर का शव बरामद हुआ था और पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है और दो हत्यारोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1-राहुल पुत्र स्व मदन सिंह निवासी ग्राम ढाढेकी ढांणा

2-कृष्णा पुत्र जसवीर सिंह उपरोक्त।

बरामदगी माल का वितरण :-

1- मृतक कुलबीर उर्फ शेर सिंह का शव अभियुक्तगुणों कि निशानदेही से।

पुलिस टीम :-

मनोज ठाकुर सीओ लक्सर, प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, एसएसआई अंकुर शर्मा, उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश शाह , मनोज नौटियाल सुल्तानपुर चौकी प्रभारी, प्रवीण बिष्ट रायसी चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक एकता मंमगाई, हेड कांस्टेबल मनोज मलिक, कॉन्स्टेबल प्रभाकर थपलियाल,कॉन्स्टेबल दीपक मंमगाई, कॉन्स्टेबल अजय जोशी, कॉन्स्टेबल मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top