उत्तराखंड

हादसा (अपडेट) : बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस पलटी, 21 यात्री घायल, मची चीख पुकार

Advertisements

बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस पलटी, 21 यात्री घायल, मची चीख पुकार

रिपोर्ट भगवान सिंह/ श्रीनगर गढ़वाल

चारधाम यात्रियों की बस धारी देवी के पास चमधार-देवलगढ़ मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 29 यात्री थे जिनमें से 21 यात्री घायल हो गए हैं, व एक गंभीर घायल है।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के यात्रियों की बस का ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारी देवी मंदिर से आगे पर ब्रेक हो गया। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

बस का ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने बस को मुख्य राजमार्ग से चमधार-देवलगढ़ मोटर मार्ग की तरफ मोड़ दिया और यहॉ 100 मीटर पर पहाड़ी से टकरा दी, जिससे बस सड़क पर ही पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

वहीं इस हादसे में 21 यात्रीयों को हल्की फुल्की चोटें आई है। लेकिन एक यात्री गंभीर घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है, कि जो यात्री गंभीर घायल है, वह पहले ही बस से कूद गया था जिस कारण उसके पांव फ्रैक्चर हो गया। वहीं चालक की सूझ-बूझ से अन्य सभी यात्रियों की जान बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को बेस अस्पताल पहुॅचाया। जहां यात्रियों का उपचार चल रहा है।

सीओ श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल ने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस व पुलिस की गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती तब तक यात्रियों को होटल में रुकवाया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top