उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : रामनगर में पर्यटकों से भरी कार नदी के तेज बहाव में बही, 9 लोगों की मौत व 4 शव बरामद, एक महिला को निकाला सुरक्षित

रामनगर/इंफो उत्तराखंड 

रामनगर से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां रामनगर के ग्राम ढेला के समीप स्थित बरसाती नाले में पानी के तेज बहाव में एक कार बहने के कारण उसमें सवार 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार शव बरामद हुए, वहीं अन्य महिला को सुरक्षित निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ लोग गुरुवार की देर शाम को ग्राम ढेला में स्थित एक रिसोर्ट में रुके हुए थे। वहीं शुक्रवार कि सुबह ये सभी 10 लोग वापस जा रहे थे। इसी दौरान ढेला में बरसाती नाले में पानी का बहाव अचानक बढ़ने के कारण यह कार पानी में बहते हुए नीचे गिर गई। वहीं कार में सवार एक महिला किसी तरह बाहर निकल कर सड़क पर पहुंची और उसने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के सैकड़ों ग्रामीण वहां मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

कॉर्बेट पार्क के ढेला पर्यटन जोन में पर्यटकों को भ्रमण कराने वाले कहीं जिप्सी चालक भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नीचे गिरी कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया तो कार के अंदर से 4 लोगों के शव ही निकाल पाए, जबकि 5 शव गाड़ी के अंदर ही फस गए।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

गाड़ी में फंसे पांचों शवो को कई घंटों की मशक्कत के बाद गाड़ी के दरवाजे तोड़ने व काटने के बाद बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में 6 महिलाएं व तीन पुरुषों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी के साथ ही दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। वहीं मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है आपको बता दें कि आज इतनी बड़ी दुर्घटना में मौके पर संसाधनों की भी भारी कमी देखने को मिली जिस पर कई ग्रामीणों ने रोष भी व्यक्त किया है‌ ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top