उत्तराखंड

“जघन्य अपराधों के त्वरित खुलासे पर पुलिस की पीठ थपथपाई, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और महिला अपराधों पर कड़ी नज़र”

Advertisements

पुलिस महानिरीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठक, जघन्य अपराधों के त्वरित खुलासे पर जनपद पुलिस की सराहना

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, करण सिंह नगन्याल ने आज पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद की अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में जघन्य अपराधों के त्वरित खुलासे पर जनपद पुलिस की पीठ थपथपाई गई। हत्या, लूट, और डकैती जैसे गंभीर मामलों पर तेजी से कार्रवाई के लिए सराहना की गई, जबकि लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

वांछित और ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की भी समीक्षा की गई। नगन्याल ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमों के प्रयासों की प्रशंसा की और इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

महिला अपराधों पर भी विशेष ध्यान देते हुए, पुलिस महानिरीक्षक ने त्वरित निस्तारण और अभियुक्तों के विरुद्ध ठोस साक्ष्य संकलन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्भया और सालसा फंड के अंतर्गत पीड़ित महिलाओं को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान की भी सराहना की गई। वाहन चोरी, नकबजनी, और अन्य अपराधों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अपराधों की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरों के व्यापक उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

अधिकारियों को लंबित प्रार्थना पत्रों और विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए गए, साथ ही सीएम पोर्टल और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायती पत्रों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करने की बात कही गई।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top