उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर : उत्तराखंड में सरकार बनने में हो सकती है देरी, ये रहा कारण….पढ़े,,,

देहरादून: उत्तराखंड में नई सरकार के गठन के लिए अभी लोगों को कुछ और इंतजार करना होगा। खबर है कि प्रदेश में 18 मार्च यानी होली के बाद ही नई सरकार का गठन किया जाएगा. इसके पीछे का बड़ा कारण ज्योतिष बताया जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार होली के 8 दिन पहले से होलाष्टक लग जाता है जिसमें कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

उत्तराखंड में नई सरकार के गठन में होलाष्टक की बाधा फिलहाल दिखाई दे रही है। राज्य में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बावजूद पार्टी फिलहाल सरकार के गठन को टालने के मूड में है। खबर यह है कि होलाष्टक लगने के चलते भाजपा होली के बाद ही सरकार के गठन पर विचार कर रही है। हालांकि भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा तय करने के लिए दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि होलाष्टक के कारण केंद्रीय पर्यवेक्षक भी उत्तराखंड नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

दरअसल, हिंदू मान्यताओं के अनुसार ज्योतिषीय गणना में होलाष्टक पर शुभ काम नहीं करने का चलन है। इसीलिए भाजपा भी फिलहाल सरकार के गठन से बच रही है. उधर खबर है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। हालांकि उनका यह दौरा सामान्य रूप से होने की बात कही जा रही है। लेकिन राजनीतिक रूप से प्रदेश में सत्ता में आने के बाद पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री पद को लेकर भी संभवत: कोई बात हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top