उत्तराखंड

गुड़ न्यूज : शिक्षा विभाग (Education Department) में 11 हजार पदों पर होगी भर्ती

  • शिक्षा विभाग में 11 हजार पदों पर होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत
  • विभागीय समीक्षा बैठक के उपरांत अधिकारियों को दिये निर्देश
  • कहा, वर्तमान शैक्षणिक सत्र में ही सम्पन्न करें भर्ती प्रक्रिया

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

सूबे में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विभिन्न संवर्ग के 11 हजार पदों को भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। जिसमें प्राथमिक शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षकों, समग्र शिक्षा, प्रधानाचार्यों एवं चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा में लम्बे समय से विभिन्न सवंर्गों में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

उन्होंने ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों में लगभग 11 हजार पद रिक्त पडे हैं, जिनको वर्तमान शैक्षणिक सत्र में भरा जायेगा। जिसमें प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत शिक्षकों के 3900, माध्यमिक शिक्षा के तहत सहायक अध्यापकों के 1500, प्रवक्ता 700, प्रधानाचार्य 650, उप खण्ड शिक्षा 100, डायट के 624, समग्र शिक्षा के अंतर्गत सीआरपी-बीआरपी सहित विभिन्न संवर्ग के 1500 पद तथा चतुर्थ श्रेणी के लगभग 2500 पद भरे जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

डा. रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक में शीघ्र डायट की नियमावली तैयार करने, विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने, पीएम-श्री व कलस्टर विद्यालयों की अद्यतन स्थिति, आवंटित बजट के सापेक्ष बजट व्यय की अद्यतन स्थिति, प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं यथा, भवन एवं कक्षा-कक्ष, फर्नीचर, पेयजल व्यवस्था, विद्युतीकरण, भोजनालय, शौचालय आदि की व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

बैठक में निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट, अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल सती, संयुक्त निदेशक प्राथमिक शिक्षा रघुनाथ आर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top