हिल न्यूज़

पर्यटन मंत्री ने किया “आत्मबोध पुस्तक” का विमोचन

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

साहित्यकार रवींद्र सिंह रावत (रवि अकेला) की अन्तस्-सागम काव्य संग्रह पुस्तक आत्मबोध का विमोचन मंगलवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया।

सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखण्ड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

शिव आराधक लेखक रविन्द्र सिंह रावत (रवि अकेला) जीवन के प्रारम्भ से ही भगवान शिव शंकर के आराधक रहे हैं। पूजा ही कर्म है के भाव से उन्होंने चिकित्सा विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी। रवि अकेला ने हिमालय की कई गुफाओं में निवास कर साधना की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

इसके अलावा कई सिद्ध सन्तों का सानिध्य भी इन्हें मिला। जिसके परिणाम स्वरूप इनके जीवन की रेखा शंकर आराधना के साथ चलती रही और इसी का परिणाम है कि इन्होंने अपने बोध को किताबों में उतारा है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

इस मौके पर साहित्यकार योगंबर दत्त बड़थ्वाल सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top