उत्तराखंड

दु:खद : टिहरी में दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम

Tehri news : टिहरी के लम्बगांव के पुजार गांव के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वहीं इस दुर्घटना में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना में मारे गये तीनों बच्चे नाबालिग हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टिहरी गढ़वाल के लम्बगांव के पुजार गांव के पास एक पिकअप वाहन UK-07 CC 2261 जो अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वहीं ये हादसा इतना खतरनाक था कि खाई में गिरते ही पिकअप के टुकड़े टुकड़े हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

हालांकि वाहन चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। फिलहाल, वाहन चालक का पता नहीं चल पाया है। दुघर्टना में मारे गये सभी सभी बच्चे पुजार गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस, रेस्क्यू टीम और 2 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। वाहन चालक की अभी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

मृतकों की पहचान :-

  • गौरव पुत्र मनोज उम्र 11वर्ष
  • शंकर पुत्र धर्मा नन्द उम्र 10 वर्ष
  • अखिलेश पुत्र प्रकाश लाल उम्र 14 वर्ष।
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top