उत्तराखंड

दुःखद :- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा! पर्यटकों की कार खाई में गिरने से एक की मौत! चार घायल…Video  

लोखंडी में पाले पर फिसली कार, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी; SDRF ने 4 को बचाया, 1 की मौत

चकराता (देहरादून)। चकराता क्षेत्र के लोखंडी मीनार इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। देहरादून से घूमने आए पर्यटकों की मारुति कार पाले की वजह से फिसलकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'

देखिए वीडियो:- 

सूचना मिलने पर SDRF की टीम, स्थानीय पुलिस और तहसील प्रशासन ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में सवार पांच लोगों को खाई से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को चकराता के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

एसडीआरएफ पोस्ट चकराता के अपर उपनिरीक्षक मनीष चौहान के नेतृत्व में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी घायलों (03 पुरुष, 02 महिलाएं) को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना चकराता से 20 किलोमीटर दूर लोखंडी मीनार क्षेत्र में हुई, जहां सफेद रंग की मारुति कार पाले पर फिसलकर अनियंत्रित हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे छात्र-छात्राओं के सुझाव : सीएम

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों को पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top