उत्तराखंड

दुःखद : यहां दो बच्चियों की नाले में डूबने की खबर से कांप उठे लोग, एक का शव बरामद, जबकि दूसरी की तलाश जारी। देखें वीडियो

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह से ही दून में भारी बारिश का कहर देखने को मिला। तो वहीं दो बच्चियों बारिश के दौरान नाले में बहने से लापता हो गई। जिनकी तलाश में एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया।

देखें वीडियो :-

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये घटना रायपुर क्षेत्र के तरला आमवाला इलाके की बताई जा रही है। यहां दो मासूम सगी बहनें बारिश के जलभराव के कारण नाले में बहकर लापता हो गईं। तेज बारिश के बहाव में नाले में बहने वाली एक बच्ची की उम्र 6 साल और दूसरी की 7 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची SDRF और स्थानीय पुलिस ने लापता बच्चियों की तलाश में जुट गईं। वहीं पुलिस को एक बच्ची का शव भी मिल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र हो ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद : मुख्यमंत्री

लापता बताई जा रही मासूम बच्चियां बिहार की रहने वाली हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें तरला आमवाला क्षेत्र में कार्रवाई में जुटी हैं। रायपुर थाना प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि बिहार मूल की रहने वाली एक 6 साल और दूसरी 7 साल की बहनें नाले के पास खेल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की टीम ने किए अवैध निर्माण सील

तभी अचानक तेज बारिश के बहाव में दोनों ही बच्चियां नाले के पानी में बहकर लापता हो गयीं। SDRF ने एक बच्ची का शव बरामद कर लिया है। अभी एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस, ग्रामीणों की मदद से दूसरी मिसिंग बच्ची की तलाश में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज को शीघ्र मिलेगा नया कुलसचिव: डॉ धन सिंह रावत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top