उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : सड़क हादसे में दो की मौत, चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Advertisements

दर्दनाक हादसा- सड़क हादसे में दो की मौत, चार लोग घायल, दो हालत गंभीर

ऋषिकेश। ऋषिकेश में हरिद्वार रोड पर अखंड आश्रम के निकट दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दीपावली की रात दो स्कूटी की आपस में भिड़ंत हो गई। घटना में एक युवती सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घटना में घायल हुए चार लोगों को एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दो घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दो घायलों की स्थिति गंभीर बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि देर रात अखंड आश्रम के पास दो स्कूटी की आपस में टक्कर होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक एक युवती सहित दो लोगों की घटना पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

मौके पर मौजूद नगर निगम के सुपरवाइजर विनेश कुमार ने कई घायलों को प्राइवेट वाहनों से एम्स अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। मृतकों की पहचान सर्वहारा नगर ऋषिकेश निवासी 22 वर्षीय रितिक कश्यप और कोटद्वार निवासी 20 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। आरती अपने रिश्तेदारी में ऋषिकेश आई हुई थी। घटना के बाद से दो परिवारों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top