उत्तराखंड

SGRR : आदित्य को मिला नेशनल गेम्स (10 मीटर शूटिंग) में स्वर्ण पदक (Gold Medal), महाराज ने 25,000/- रुपये का चैक किया भेंट

  • एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य प्रजापति को नेशनल गेम्स 10 मीटर शूटिंग में स्वर्ण पदक
  • श्री महाराज जी ने आशीर्वाद स्वरूप आदित्य को 25,000/- रुपये का चैक भेंट किया
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आदित्य को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय आदित्य को ओलंपिक पदक विजेता बनाने के लिए सभी संसाधन व हर सम्भव सहयोग प्रदान करेगा

देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल शाखा के 12वीं के छात्र आदित्य कुमार प्रजापति ने आई.जी.एफ. नेशनल गेम्स 10 मीटर शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता। बुधवार को स्वर्ण पदक विजेता आदित्य कुमार प्रजापति अपने परिजनों व अध्यापकों के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आदित्य को पच्चीस हज़ार रुपये का चेक आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय आदित्य कुमार प्रजापति को विश्वविद्यालय में निशुल्क शिक्षा देगा।

आदित्य को 12वीं कक्षा की पूरी पढ़ाई भी एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ओर से निःशुल्क करवाई जाएगी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय आदित्य को सभी संसाधन व हर सम्भव सहयोग उपलब्ध करवाएगा ताकि वह ओलंपिंक में पदक सुनिश्चित कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आदित्य को उज्जवल भविष्य की शुभकमनाएं दीं। एसजीआरआर बिंदाल स्कूल में प्रधानाचार्या, अध्यापकों व साथी छात्र-छात्राओं ने आदित्य की गोल्डन जीत को धूमधाम के साथ सेलीब्रेट किया।

12 मई से 14 मई 2023 के बीच नोएडा में स्कूल स्तरीय आई.जी.एफ. नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से 50 से अधिक स्कूलों के एक हज़ार से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आदित्य कुमार प्रजापति ने 10 मीटर शूटिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

एसजीआरआर बिंदाल शाखा की प्रधानाचार्या भावना उपमन्यू ने जानकारी दी कि आदित्य कुमार प्रजापति एसजीआरआर बिंदाल शाखा में 12वीं कामर्स के छात्र हैं, वह एक अच्छे शूटर होने के साथ साथ अनुशासित एनसीसी कैडेट भी हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top