उत्तराखंड

उत्तराखंड : मंत्री सौरभ बहुगुणा ने घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी में बैठाकर पहुंचाया अस्पताल, मानवता का दिया परिचय, देखें वीडियो…..

श्रीनगर/इंफो उत्तराखंड 

श्रीनगर एनएच पर बागवान के पास एक प्राइवेट बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना से बाइक पर सवार दोनो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, दुर्घटना के कुछ देर बाद ही हाईवे से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने घायलों को अपने गाड़ी से अस्पताल पहुंचा। साथ ही अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। इस दौरान उनके साथ रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने की शिष्टाचार भेंट

आपको बता दे कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर देहरादून आ रहे थे, वहीं, इसी दौरान दोनों घायलों का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बस ऋषिकेश से गुप्तकाशी जा रही थी, तभी अचानक बस के सामने बाइक सवार दो युवक आ गए और उनकी बस से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बजरंग सेतु पुल का निर्माण जल्द करें पूरा : मुख्य सचिव

कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया गया कि दोनों घायल युवकों को मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। दोनों की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : दून अस्पताल में पेट के कैंसर का जटिल ऑपरेशन सफल

घायलों के पहचान:-

दोनों घायलों की पहचान आशीष केसरी और अनीस कुमार है, ये दोनों यूपी के सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top