देहरादून/इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड में वर्ष 2015-16 दरोगा भर्ती धांधली मामले में एक बार फिर 15 और दरोगाओं के नाम जल्द सामने आ सकते हैं। वहीं विजिलेंस एक सप्ताह के अंर्तगत जल्द इनके नामों का खुलासा कर पुलिस मुख्यालय को इसकी सूची भेजेगी। वहीं इससे पहले भी 20 दरोगाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
वहीं विजिलेंस ने कहा कि इन दरोगाओं की ओएमआर शीटों में गड़बड़ी की बात भी प्राथमिक जांच में सामने आ चुकी है। और विजिलेंस जल्द अन्य दरोगाओं की भी जांच कर रही है।
विजिलेंस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। प्राथमिक जांच के बाद पिछले कुछ दिनों विजिलेंस ने 20 दरोगाओं के नाम पुलिस मुख्यालय को सौंपे थे, जिसके बाद 20 दरोगाओं के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने निलंबन की कार्रवाई की थी।
सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस ने 15 और दरोगाओं की छंटनी कर ली है। और जल्द ही इन नामों को भी उजागर किया जा सकता है। बताया जा रहा है, कि इसमें विजिलेंस को एक सप्ताह का समय लग सकता है। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय इनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
डीजीपी अशोक कुमार पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि सबको बर्खास्त किया जाएगा। हालांकि, यह कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। जांच पूरी होने तक दागी दरोगा निलंबित ही रहेंगे।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें