उत्तराखंड

बड़ी खबर : सदन में परिवहन मंत्री की तबियत बिगड़ी, मैक्स अस्पताल भर्ती

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास की सदन में अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें मैक्स अस्पताल भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा सदन में कैबिनेट मंत्री को घुटन महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल सदन से बाहर लाया और गैलरी में बठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

लेकिन जब उन्हें वहां भी कोई भी राहत नहीं मिली तो एंबुलेंस बुलाकर सीधे मैक्स हाॅस्पिल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के जनसंपर्क अधिकारी अंकित नागरकोटी ने फोन पर बताया कि मंत्री को सदन के भीतर घुटन महसूस हो रही थी, जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें मैक्स हाॅस्पिल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top