हिल न्यूज़

द्वारीखाल में ब्लॉक प्रमुख महेंन्द्र राणा (Mahendra Rana) ने कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

  • द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र राणा ने हरी झण्डी दिखाकर कूड़ा वाहन को किया रवाना

द्वारीखाल/ इंफो उत्तराखंड 

आज विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र राणा ने भारत सरकार द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासखण्ड में कूडा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया यह कूडा़ वाहन विकासखण्ड के बाजारो एवं रोड़ से सटे गांवो से कूड़ा एकत्र कर डम्पिंग जोन तक ले जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई बनेगा बच्चों की रचनात्मकता का मंच, कोना कक्षा का धाद ने की पहल

महेन्द्र राणा ने कहा कि स्वच्छ द्वारीखाल सुन्दर द्वारीखाल,हम सबका एक ही नारा साफ सुथरा हो द्वारीखाल हमारा।स्वच्छता कार्यक्रम को धरातल पर उतारने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा अच्छा प्रयास किया जा रहा है। गंदगी होने से कई प्रकार की बीमारियॉ फैलती है।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा भी स्वच्छता के प्रति आमजन मानस को जागरूक किया जा रहा है,आज प्रत्येक घर में शौचालय बन चुके है,साथ ही हमारी राज्य सरकार द्वारा कूडा फैलाने वालो को दण्डित करने का भी प्रावधान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू

द्वारीखाल को स्वच्छ व सुन्दर बनाए रखने एवं प्रत्येक नागरिक अपने घर गांव,ग्राम पंचायत एवं विकासखण्ड को स्वच्छ रखने में सहयोग करें तभी हमारा विकासखण्ड स्वच्छता कार्यक्रम में अग्रणी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  श्री झण्डे पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा दूनवासियों का तांता

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी हरेन्द्र कोहली सहायक खण्ड विकास अधिकारी विद्या दत्त रतूडी,ए0डी0ओ0 पंचायत जयदीप रावत जी,एडीओ समाज कल्याण हरपाल रावत,एडीओं सहकारिता केदारदत्त कण्डवाल, प्रशासनिक अधिकारी कुमलानन्द बलोधी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक,एन0आर0एल0एम0 स्टाफ विकासखण्ड के अधिकारी कर्मचारी महिलाएं एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top