उत्तराखंड

बड़ी खबर: त्योहारी सीजन को देखते हुए देहरादून पुलिस का सख्त पहरा, मुख्य बाजारों और चौराहों पर पैनी नजर

Advertisements

 त्योहारी भीड़ के बीच देहरादून पुलिस का सख्त पहरा, मुख्य बाजारों और चौराहों पर पैनी नजर

देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए देहरादून पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की जा रही है। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों, मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनाती बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

शुक्रवार को पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में तैनात की गईं, जहां पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की गई। पुलिस ने इन स्थानों पर सुरक्षा का जायजा लिया और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय में कार्यालय में तैनात अतिरिक्त पुलिस बल को यातायात और सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहारी सीजन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बाजारों में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top