जोनी चौधरी लक्सर।
9548216591
आज लक्सर क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली। यह यात्रा धनपुरा से प्रारम्भ होकर सुल्तानपुर ग्राम पंचायत तक निकाली गई जिसका समापन सुल्तानपुर के अली चौक पर लाकर किया गया है।
देखें वीडियो :-
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा जनता को एक जुट करने व एकता का संदेश देने के लिए निकली गई है। जिस तरह से जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है, रसोई गैस का दामो को बढ़ाया जा रहा है।
किसानों को उनके गन्ने का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। यह एक प्रकार से जनता का शोषण किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस पार्टी घोर निंदा कर रही है। और वही कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजीव चौधरी ने कहां की जिस तरह से भाजपा सरकार ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर गुजरात मे मुकदमा दर्ज करवाया है।
यह बहुत ही निदा वाली बात है जो कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा में असफल बनाने का कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेस चुप बैठने वाली नही है और न ही राहुल गांधी इससे घबराने वाले नेता है उनके खिलाफ चाहे सैकड़ो मुकदमे दर्ज क्यो न हो जाए वो जनता एक जुट कर के रहेंगे और बढ़ती महंगाई की मार से जनता को निजात दिलाने का प्रयास करते रहेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें