हिल न्यूज़

गुड न्यूज : मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने गढ़ी कैंट में किया ओवर हैड टैंक का लोकार्पण, कैंट क्षेत्र में एक और ट्यूबवेल लगाने की घोषणा

जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता-गणेश जोशी

मंत्री ने टपकेश्वर में एक ट्यूबवेल निर्माण की घोषणा की

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को शहीद दुर्गामल्ल पार्क गढ़ी कैंट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट में पेयजल योजना के तहत रू० 413.13 लाख की लागत से निर्मित उच्च जलाशय, राइजिंग मेन और सप्लाई मेन के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया ।

गौरतलब है कि लंबे समय से गढ़ी कैंट क्षेत्र में पेयजल की समस्या से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ओवर हैड टैंक का लोकार्पण कर कैंट वासियों को समर्पित कर सौगात दी। मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण के अवसर पर गढ़ी कैंट क्षेत्र वासियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री झण्डे पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा दूनवासियों का तांता

ओवर टैंक और पेयजल लाइन का लोकार्पण अवसर पर मंत्री जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो ‘ हर घर जल हर घर नल’ का जो उनका नारा है प्रदेश सरकार उसको साकार कर रही है।

मंत्री ने कहा ओवर टैंक के बनने से कैंट क्षेत्र की पेयजल की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता की सरकार जनता के द्वार इस नारे को लेकर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा 2026: जाम से मुक्ति के लिए सरकार एक्शन में, गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में पार्किंग प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण

इसके अलावा उन्होंने कहा कैंट क्षेत्र में सीवर की समस्या का समाधान भी शीघ्र किया जाएगा। इस दौरान मंत्री जोशी ने कैंट क्षेत्र में एक और ट्यूबवेल लगाने की घोषणा भी की।

इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि जैंतन वाला के लिए 5 करोड़ की योजना की भी स्वीकृति कर दी है शीघ्र ही हम उसका शिलान्यास भी करेंगे। मंत्री ने कहा कि जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस योजना से गढ़ी डाकरा, कैन्ट क्षेत्र के लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी और उन्हें स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारी सरकार का कर्तव्य है और इस दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

इस अवसर पर स्टेशन कमांडर /अध्यक्ष छावनी परिषद बिग्रेडियर अनिरवान दत्ता, मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिनव सिंह, पेयजल निगम के अधिशासी अभियन्ता इं० हेमचन्द्र जोशी, अधीक्षण अभियन्ता एस०के० विकास, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, संध्या थापा, टीडी भूटिया, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, गूफ़ी दंगवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top