उत्तराखंड

पौड़ी : मुख्य आरक्षी मनोज चन्द्र शर्मा सेवानिवृत्त, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

मुख्य आरक्षी मनोज चन्द्र शर्मा सेवानिवृत्त, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई

रिपोर्ट: भगवान सिंह, पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल। 31 अगस्त 2024 – जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस के मुख्य आरक्षी मनोज चन्द्र शर्मा, जिन्होंने 15 वर्ष 9 माह तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं, अधिवर्षता पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के इस विशेष अवसर पर पुलिस लाइन पौड़ी में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह एवं पुलिस परिवार ने उन्हें सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बजरंग सेतु पुल का निर्माण जल्द करें पूरा : मुख्य सचिव

समारोह के दौरान मनोज चन्द्र शर्मा को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं उपहार भेंट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनके सेवानिवृत्त जीवन के सुखद और शांतिपूर्ण भविष्य की कामना की। उन्होंने शर्मा जी की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और विभाग के प्रति समर्पण की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  सभी स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट : डाॅ. रावत

मनोज चन्द्र शर्मा का कार्यकाल भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद दिनांक 19 नवंबर 2008 को आरक्षी पद से शुरू हुआ और 3 जनवरी 2023 को उन्हें पदोन्नत कर मुख्य आरक्षी बनाया गया। अपने सेवाकाल के दौरान वे ड्यूटी के प्रति समर्पित, मेहनती और व्यवहार कुशल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक : सीएम धामी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top