राजनीति

Politics : मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने दिल्ली सरकार पर जमकर साधा निशान, कहा-पुराने विद्यालयों की दीवारों पर रंगाई पुताई करके उनके विज्ञापन दिए

दिल्ली में एमसीडी के चुनाव प्रचार में जनसभा को सम्बोधित करते मंत्री गणेश जोशी

दिल्ली नगर निगम चुनाव में मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न वार्डो में किया ताबड़तोड़ प्रचार और जनसभा

नई दिल्ली/इंफो उत्तराखंड 

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में नई दिल्ली के वार्ड संख्या 215 शहादरा में भाजपा प्रत्याशी भारत गौतम और वार्ड संख्या 191 मयूर विहार फेज 01 में भाजपा प्रत्याशी प्रेमा देवी, वार्ड संख्या 194 धडोली में भाजपा प्रत्याशी सुनीता गौतम एवं वार्ड संख्या 190 न्यू अशोक नगर में भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह के पक्ष में ताबड़तोड़ प्रचार किया और चुनावी 4 चुनावी जनसभाओं को भी सम्बोधित किया।

एमसीडी के चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विभिन्न वार्डो में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील भी की।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने आम आदमी पार्टी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने पूर्वी दिल्ली की सड़कों का बुरा हाल है, शुद्ध जल देने की बजाय शराब को दुकानें खोली है।

एक नया विद्यालय बनाया नहीं गया जबकि पुराने विद्यालयों की दीवारों पर रंगाई पुताई करके उनके विज्ञापन दिए गए। मंत्री जोशी ने कहा आप पार्टी के मंत्री और नेता जेल है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले 7 वर्षों से सता में है, लेकिन एक नई मेट्रो नहीं चला सके। मंत्री जोशी ने कहा कि अभी तक महोल्ला सभा तक नहीं बना पाए जबकि विधानसभा चुनावों में इसकी घोषणा की थी।

उन्होंने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भी आप पार्टी ने फ्री सुविधाएं देने की बात कहती थी।लेकिन उत्तराखंड वासियों ने उनके प्रलोभन में नहीं आई और 2022 के चुनाव में उत्तराखंड में आप पार्टी की हालत यह हुई की देवभूमि में खाता तक नहीं खोल पाई।

मंत्री जोशी ने कहा डबल इंजन की सरकार और एमसीडी मिलकर यहां का विकास करेंगे जैसा उत्तराखंड में तेजी से विकास हो रहा है।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top