उत्तराखंड

खुलासा : अवैध संबंध से इन्कार पर, फंसाने के लिए, आरोपी ने अपने बाजू पर मरवाई थी गोली, लक्सर पुलिस ने किया पर्दाफाश

जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी 

लक्सर से अजीबो- गरीबों मामला सामने आया है, जिसके बाद लक्सर पुलिस भी इस मामले को देखकर दंग रह गई। हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि SHO लक्सर अमरजीत सिंह, और चौकी प्रभारी सुल्तानपुर SI मनोज नौटियाल के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। 

ये हैं पूरा मामला :-

SHO लक्सर अमरजीत सिंह ने बताया कि अलावलपुर लक्सर संजीव कुमार का दिल अपने छोटे बेटे आवेश के दोस्त मोन्टी पर आ गया था, इसके बाद संजीव ने मोंटी को कुछ रूपये व विभिन्न प्रलोभन देकर अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव भी दिया था।हालांकि संजीव ने मोंटी पर काफी दबाव डालने की कोशिश भी की थी, लेकिन उसे इस काम में सफलता नहीं मिली।

इसके बाद संजीव ने अपने साथी मनीर उर्फ मुनीर के साथ मिलकर मनीर उर्फ मुनीर को देशी तमंचा व कारतूस देकर खुद अपने दाहिनी बाजू पर तमंचे से फायर भी किया था। संजीव ने घायल होने के बाद खुद ही अपने मोबाइल से पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी।

लक्सर पुलिस ने आरोपी संजीव पुत्र कालूराम निवासी-ग्राम अलावलपुर लक्सर और मनीर उर्फ मुनीर पुत्र इद्दू निवासी- ग्राम बाकरपुर लक्सर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के पास से तमंचा 12 बोर, 01 खोखा कारतूस व 03 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस टीम में SHO लक्सर अमरजीत सिंह, SI मनोज नौटियाल (चौकी प्रभारी सुल्तानपुर), C. गंगा सिंह, C. अजीत तोमर, C. गोविन्द आदि शामिल थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top