उत्तराखंड

खुलासा : यहां बच्ची के साथ दुष्कर्म करने व उसके बाद हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बागेश्वर/इंफो उत्तराखंड 

बागेश्वर पुलिस ने एक हत्या के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि एसओजी की टीम ने 18 जून को नाबालिग बच्ची से दुराचार के बाद हत्या के मामला का खुलासा करते हुए आरोपी धीरज तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसएसपी अमित श्रीवास्तव ने पुलिस टीम को 2500 रुपये नगद इनाम की घोषणा भी की है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार : धामी

मिली जानकारी के मुताबिक सुरमा बंजाग ने बागेश्वर पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी दो वर्षीय नाबालिग बच्ची की किसी ने हत्या कर दी है।

जिसका शव घर से 200 मीटर की दूरी पर गधेरे में मिला। ऐसे में पुलिस में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल नगर पालिका को मिले पांच नए कूड़ा वाहन

एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस और एसओजी की टीम को छानबीन में पता चला कि आरोपी धीरज तिवारी ने पहले पड़ोसी की एक महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद उसने नाबालिग बच्ची से साथ भी दुराचार करते हुए उसकी हत्या कर दी और शव को दूर गधेरे में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बजरंग सेतु पुल का निर्माण जल्द करें पूरा : मुख्य सचिव

वहीं आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है। इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2500 नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top