उत्तराखंड

सख्ती : सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 234 लोगों का चालान, सख्त हिदायत

देहरादून में शराबियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, 234 लोगों पर कार्यवाही

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार, शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 234 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की है। पिछले 10 दिनों में रायपुर पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत इन लोगों से ₹70,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिली सफलता, एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला

पुलिस अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आते हुए सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड, चुना भट्टा, सोडा सिरोली रोड, और राजीव नगर कंडोली क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने शराब पीते हुए पकड़े गए सभी आरोपियों को थाने लाकर चालान किया और उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार : मंत्री कौशिक

एसएसपी देहरादून के कड़े रुख के चलते यह अभियान अक्तूबर माह में 1 तारीख से जारी है। पुलिस की सख्ती से शराबियों पर नकेल कसी जा रही है और शहर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने पीपलकोटी टनल हादसे का लिया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू कार्यों में तेजी के निर्देश
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top