उत्तराखंड

बड़ी खबर : एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चला सघन सत्यापन अभियान

देहरादून पुलिस ने सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो बिना किसी वैध दस्तावेजों के देश में निवास कर रहा था। अभियुक्त, संतों विश्वास (28 वर्ष), मूल रूप से बांग्लादेश के जसौर जिले के अभयनगर थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पहले दिल्ली, हल्द्वानी और उत्तरकाशी में भी अवैध रूप से निवास कर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

गिरफ्तारी थाना प्रेमनगर क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस टीम ने 18 अक्टूबर की रात को गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे व्यक्ति को रोका और पूछताछ की। जब उससे पहचान पत्र मांगा गया, तो वह घबरा गया और आईडी पेश नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है और उसके पास भारत में निवास करने के लिए कोई वैध दस्तावेज, जैसे पासपोर्ट या वीजा, नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

अभियुक्त को विदेशी अधिनियम की धारा 14 और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम की धारा 3 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त से अन्य एजेन्सियों द्वारा भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके अन्य संपर्कों और गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

पुलिस टीम में गिरीश नेगी (थाना अध्यक्ष), उप निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट, कांस्टेबल जसवीर सिंह, कांस्टेबल अमरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान जारी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top