उत्तराखंड

बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का लक्सर दौरा! बीजेपी को लेकर कहीं ये बात, देखिए वीडियो.. 

लक्सर में आज हुआ केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का दौरा 

लक्सर/इंफो उत्तराखंड 

जोनी चौधरी लक्सर।
9548216591

लक्सर में आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भारत सरकार रामदास आठवले का दौरा हुआ उन्होंने लक्सर में एक जनसभा को संबोधित किया रिपब्लिकन पार्टी के कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी वहीं आठवले ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी आने वाले समय में देहरादून में भी कैंप करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव

हम पार्टी को पूरे प्रदेश में खड़ा करने का काम करेंगे आने वाले समय में बीजेपी के साथ समझौता कर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनाने का काम करेंगे आठवले ने कहा कि हाल ही में बेमौसम बारिश से किसानों का जो नुकसान हुआ है।

उसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को पत्र भी लिखूंगा और फोन पर भी बात करूंगा जिससे लोगों को आर्थिक मुआवजा मिल सके आठवले ने कहा कि हमारे मंत्रालय के जितने काम थे उन्हें पूरा करने का काम हम कर रहे हैं और जो काम अभी बचे हुए हैं उन्हें जल्दी ही पूरा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

हमारा लक्ष्य है कि गरीबों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएं अभी तक मोदी सरकार ने लगभग डेढ़ करोड़ गरीब लोगों को मकान दिए हैं उन्होंने मोदी सरकार की खूबियां गिनाते हुए कहा कि भविष्य में भी जनता को मोदी जी का साथ देना चाहिए और हमें उम्मीद है कि लोग बीजेपी का साथ ही देगे।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विवि रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 536 यूनिट रक्त एकत्र

उन्होंने कहा हमारी पार्टी का रंग नीला है लेकिन हम किसी अन्य पार्टी से बात करना जरूरी नहीं समझते हम केवल बीजेपी के साथ हैं और बीजेपी के साथ ही रहेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top