उत्तराखंड

Big Breaking : विधायक विनोद कंडारी के परिजनों पर हमले में तीन लोग घायल। तीन लोग गिरफ्तार

श्रीनगर: बीती देर रात देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के परिजनों पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें विधायक के भाई और दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अवस्था मे उन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

मामले में विधायक विनोद कंडारी द्वारा कोतवाली कीर्तिनगर में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गयी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विधायक विनोद कंडारी के भतीजे आयुष कंडारी ने बताया कि वे 11 बजे रात अपने मलेथा स्थित आवास से श्रीनगर जा रहे थे। तभी उन्हें 7 से 10 लोगों द्वारा चेकिंग के नाम पर रोका गया।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

विरोध करने पर सभी ने उन्हें लाठी डंडों से पीटा। आयुष ने दिवाकर भट्ट समर्थित लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। कीर्तिनगर कोतवाल भान चंद सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए अमरीश भट्ट, सतेंद्र भट्ट, कांति सिंह को गिरफ्तार किया गया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बाकी आरोपियों की भी इस मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top