उत्तराखंड

उत्तराखंड कैडर के IPS अधिकारी संजय गुंज्याल “राष्ट्रपति पुलिस पदक” से हुए सम्मानित। 

Advertisements

IPS संजय गुंज्याल को मिला विशेष सम्मान, राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित आईटीबीपी के रेज़िंग डे परेड के दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

संजय गुंज्याल ने अपनी सेवाओं के दौरान विभिन्न जिलों और रेंज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हरिद्वार कुंभ मेले के सफल आयोजन से लेकर अति कठिन क्षेत्रों में आईटीबीपी के IG के रूप में सेवा देने तक, उनका करियर उत्कृष्टता की मिसाल है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

गुंज्याल को पूर्व में प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक, राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक, संयुक्त राष्ट्र पदक, और राज्य अतिविशिष्ट सेवा पदक जैसे कई सम्मान मिल चुके हैं। इस वर्ष उन्हें DG ITBP इंसिग्निया गोल्ड डिस्क से भी नवाजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

आईटीबीपी के कठिन इलाकों में तैनाती के दौरान उनके नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्य ने उन्हें यह गौरव दिलाया। उनके योगदान पर पूरे उत्तराखंड को गर्व है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top