उत्तराखंड

ब्रेकिंग : हरक सिंह बोले- “उत्तराखंड चुनाव” में दिखी मोदी लहर। हरक सिंह रावत ने हरीश रावत को दी नसीहत

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। इस दौरान विभिन्न सीटों पर कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने वाले पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने भी देहरादून पहुंच कर अपने अनुभवों को साझा किया है। हरक सिंह रावत ने कई महत्वपूर्ण बातें साझा की और मोदी लहर से लेकर हरीश रावत के बयानों पर भी अपनी प्रतिक्रिया भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नेता और प्रत्याशी देहरादून पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे अपने करीबियों से संपर्क कर चुनाव पर भी खूब चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उत्तराखंड की राजनीति के बड़े चेहरे और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी देहरादून पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई बिंदुओं पर बातचीत की। हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस 40 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। यही नहीं, हरक सिंह रावत ने हरीश रावत के उस बयान पर उन्हें सलाह देते हुए नजर आए, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री बनने या घर बैठने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

हरक सिंह रावत ने कहा कि इस वक्त पूरी कांग्रेस केवल पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने पर काम कर रही है। ऐसे में किसी भी नेता को इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए। हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर प्रचार किया है। उन्होंने देखा कि भाजपा के प्रत्याशियों को जनता व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं कर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रेज अभी मौजूद है और लोग प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट डाल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top