उत्तराखंड

Uttarakhand Nikay Chunav: उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, जनता करेगी आज फैसला

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव आज, 30.58 लाख मतदाता करेंगे अपने अधिकार का प्रयोग

देहरादून। उत्तराखंड में आज नगर निकाय चुनाव के तहत 102 निकायों में मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। राज्य में 11 नगर निगमों के मेयर पद के लिए 72 प्रत्याशी, जबकि 91 नगर पालिका और नगर पंचायतों के चेयरमैन पद के लिए 445 प्रत्याशी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

पार्षद और वार्ड सदस्यों के 4888 प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रदेशभर में 1515 मतदान केंद्र और कुल 3394 बूथ बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 16,284 कर्मियों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

राज्य के नगर निकायों में कुल 30.58 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है और 16,000 से अधिक कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

जनप्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर राज्य में सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव के नतीजे नगर निकायों के भविष्य की दिशा तय करेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top