उत्तराखंड

खौफनाक : डबल मर्डर से एक बार फिर दहला उत्तराखंड, घटना को ऐसा दिया अंजाम, पढ़ें पूरी खबर…

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जहरीली शराब कांड मामले में पुलिस अभी तक गुत्थी सुलझा नहीं पाई, वहीं दूसरी तरफ डबल मर्डर की घटना से एक बार फिर हरिद्वार क्षेत्र में ही नहीं बल्कि लोगों में भी दहशत पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में बजट सत्र का दूसरा दिन, प्रश्नकाल में वन्यजीव-कृषि नुकसान और कानून व्यवस्था पर घिरी सरकार

वहीं ताजा मामला बहादराबाद के मरगूबपुर गांव का है, जहां आज एक पत्नी ने अपने पति को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया, बल्कि इसके बाद गुस्से में आकर उसके सौतेले बेटे ने ही अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। जिससे पूरे हरिद्वार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि इनामुलहक जमील और उसकी पत्नी सितारा के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सितारा शनिवार रात ही घर आई थी।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर झगड़ा हुआ तो गुस्से में सितारा ने पति इनामुलहक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जब एक मुट्ठी नमक से हिल गया था ब्रिटिश साम्राज्य

जब यह सब इनामुलहक के बेटे तोहिद को पता लगा तो उसने गुस्से में आकर अपनी सौतेली मां सितारा का गला दबाकर मार दिया।

जानकारी के मुताबिक तोहिद हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म खुद कबूल किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top