उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस साइबर अपराधों से निपटने के लिए हो रही मजबूत : डीजीपी

उत्तराखंड पुलिस को साइबर अपराधों से निपटने के लिए और सशक्त बनाने पर जोर

देहरादून। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, दीपम सेठ की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में साइबर अपराधों की रोकथाम और पुलिस बल को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून के कार्यों और जनशक्ति की समीक्षा करते हुए पुलिस महानिदेशक ने साइबर अपराध शिकायतों के पंजीकरण और उनके समाधान की दर बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

प्रमुख निर्देश :-

बैंकिंग क्षेत्र की भूमिका : साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सभी नोडल अधिकारियों को एसओपी जारी करने का निर्देश।

साइबर हेडक्वार्टर की स्थापना : राज्य स्तर पर “स्टेट साइबर क्राइम हेडक्वार्टर” और “साइबर सेंटर ऑफ एक्सलेंस” स्थापित करने के लिए शासन से पत्राचार का निर्णय।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

जिला स्तर पर साइबर थाने : प्रत्येक जिले में साइबर थाना खोलने और कुमाऊं-गढ़वाल परिक्षेत्र के साइबर थानों की जनशक्ति बढ़ाने का प्रस्ताव।

चंडीगढ़ पुलिस अध्ययन : 1930 हेल्पलाइन और साइबर क्राइम पर चंडीगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के लिए एक टीम भेजने का निर्देश।

जन जागरूकता अभियान : साइबर अपराध और उसके तौर-तरीकों के बारे में जनता को जागरूक करने पर विशेष जोर।

प्रशिक्षण और नियुक्ति : पुलिस बल को साइबर अपराध से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान करने और प्रत्येक जिले में प्रशिक्षित साइबर कर्मियों को नियुक्त करने का निर्देश।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

गोष्ठी में एडीजी प्रशासन एपी अंशुमान, आईजी अपराध नीलेश आनंद भरणे, डीआईजी एसटीएफ सेंथिल अब्दई कृष्ण राज समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह पहल उत्तराखंड में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिस को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top