उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : उत्तराखंड में 95 नामांकन हुए वापस। चुनावी मैदान में डटे 632 उम्मीदवार

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 95 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब 632 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। प्रदेश के 81 लाख 43 हजार से ज्यादा मतदाता 14 फरवरी को इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं, इस बार चुनाव में करीब 136 प्रत्याशी निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। छंटनी से पहले 750 उम्मीदवार मैदान में थे। छंटनी के बाद इनमें से 727 के नामांकन वैध पाए गए थे।

   सीटवार प्रत्याशीयों की संख्या

  जिला –       नामांकन वापस – कुल प्रत्याशी

  •  उत्तरकाशी         04              23
  •  चमोली              03              31
  • रुद्रप्रयाग           02              25
  •  टिहरी गढ़वाल     04             38
  •  देहरादून             24             117
  •  हरिद्वार              17              110
  •  पौड़ी गढ़वाल      05              47
  •  पिथौरागढ़          03             28
  •  बागेश्वर              03             14
  •  अल्मोड़ा          06              50
  •  चंपावत            01             14
  •  नैनीताल           09             63
  •  यूएसनगर         14             72
यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने डोईवाला टोल पर रोका, लक्सर में हो रही सर्वसमाज की बैठक

देहरादून में सबसे ज्यादा उम्मीदवार

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रदेश में देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों पर सर्वाधिक 117 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों पर अब 110 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या, खिलाड़ियों की करी हौसला अफजाई

सबसे कम उम्मीदवार के नजरिये से देखें तो चंपावत और बागेश्वर में 14-14 उम्मीदवार मैदान में हैं। सीटों के हिसाब से देखें तो देहरादून जिले की धर्मपुर विधानसभा सीट पर इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 20 लोगों ने नामांकन किया था, एक प्रत्याशी ने सोमवार को नाम वापस ले लिया। अब मैदान में 19 प्रत्याशी रह गए हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top