उत्तराखंड

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने दी दिवंगत सदस्य मंजूल सिंह मांजिला को श्रद्धांजलि

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने दिवंगत सदस्य मंजूल सिंह मांजिला को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रतिष्ठित कैमरामैन मंजूल सिंह मांजिला के आकस्मिक निधन पर क्लब में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ जनों एवं प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

गत दिवस रायपुर स्टेडियम में कवरेज के दौरान हृदयगति रुकने से मांजिला का असामयिक निधन हो गया था, जिससे उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल नगर पालिका को मिले पांच नए कूड़ा वाहन

प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मंजूल सिंह मांजिला न केवल एक कुशल कैमरामैन थे, बल्कि उनके सरल स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण ने उन्हें सभी का प्रिय बना दिया था। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को गहरी क्षति पहुँची है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए दी वित्तीय स्वीकृति

शोक सभा का संचालन करते हुए महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला ने स्व. मंजूल सिंह मांजिला के व्यक्तित्व और उनकी पत्रकारिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब, स्व. मांजिला के परिवार की आर्थिक सहायता हेतु हर संभव प्रयास करेगा। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि ’’जो भी साथी दिवंगत पत्रकार के परिवार की सहायता करना चाहते हैं, वे प्रेस क्लब वैलफेयर फंड में योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

इस अवसर पर प्रेस क्लब वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, अभय सिंह कैन्तुरा, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भण्डारी, संदीप बडोला, रमन कुमार जायसवाल, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, मनबर सिंह रावत, मो. असद समेत कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

शोकसभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top