देहरादून: उत्तराखंड में मौसम करवट बदल रहा है। इसके साथ ही अब धीरे-धीरे सर्दी कम होने लगी है और दोपहर में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
इससे लोगों को आज राहत मिल सकती है। बता दें कि, बीते दिनों से उत्तराखंड में कुछ जगह आंशिक बादलों को छोड़कर मौसम साफ रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 17°C रहने के आसार हैं।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें