उत्तराखंड

ब्रेकिंग : मौसम विभाग की चेतावनी के चलते यहां रहेगा कक्षा एक से कक्षा 12 तक अवकाश। देखें आदेश

Advertisements

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दिया है, ऐसे में पहाड़ों पर बारिश का कहर खूब बरस रहा है। वहीं पहाड़ों में अतिसंवेदनशील के चलते पहाड़ों में सावधानी व सतर्कता बरतने की भी जरूरत है। जिसके चलते मौसम भी अलर्ट हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

मौसम विभाग की चेतावनी के चलते जनपद पिथौरागढ़ में भारी से बहुत बारिश को लेकर जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कक्षा एक से कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में उन्होंने आदेश भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 08 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड के कुछ अन्य जनपदों में दिनांक 09 को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में दिनांक 09.07.2022 को जनपद पिथौरागढ़ के समस्त शासकीय, अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं तथा समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top