उत्तराखंड

दु:खद (accident) : गैरसैंण मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

चमोली/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड के चमोली जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र में गैरसैंण मार्ग पर वाहन 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा, वहीं इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र में एक वाहन संख्या UK07 AD-4432, है जो गैरसैंण मार्ग पर 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा, वहीं इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं उक्त सूचना पाकर SDRF टीम के मुख्य आरक्षी रतन शाही अपनी टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। SDRF रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई। हादसे में वाहन चालक की मौके ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लाइनमैन पर लगा सीढ़ी चोरी का आरोप..

SDRF टीम द्वारा स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से शव को खाई से बाहर निकाला गया। शव को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक की पहचान 

मृतक की पहचान संजय सिंह रावत, उम्र करीब 40 साल के आसपास है, जो कर्णप्रयाग के सिरी गांव का रहने वाला था।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top