हिल न्यूज़

बड़ी खबर : हाकम के रिजॉर्ट (Hakam singh Resort) को तोड़ने से पहले ग्रामीणों ने प्रशासन की JCB को रोका, बैठे धरने पर, देखें वीडियो…

Advertisements

उत्तरकाशी/इंफो उत्तराखंड 

UKSSSC पेपर लीक मामले के आरोपी मास्टरमाइंड हाकम सिंह के तहसील मोरी के सांकरी में सिदरी गांव में स्थित रिजॉर्ट पर आज प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर अतिक्रमण तोड़ने पहुंची।

देखें वीडियो :-

वहीं जब रिजॉर्ट पर प्रशासन की टीम पहुंची तो उससे पहले सैकड़ों संख्या में वहां पहुंचे ग्रामीणों ने इसका भारी विरोध किया। लेकिन प्रशासन ने लोगों को काफी समझाने की कोशिश भी की लेकिन बुलडोजर चलने से पहले ही रिजॉर्ट में लगे खिड़की, दरवाजे व कीमती सामान सब गायब कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

प्रशासन से गुहार लगाती हाकम की पत्नी….

इसी दौरान वहां हाकम सिंह की पत्नी बिसौली देवी भी पहुंच गई, और उसने प्रशासन की टीम के आगे रिजॉर्ट ध्वस्त न करने की गुहार भी लगाई। साथी बिसौली देवी ने कहा कि यह संपत्ति उनके पिता की है, और उनके पिता ने इस जमीन की रजिस्ट्री हाकम सिंह के नाम पर की थी इसलिए प्रशासन इसे तोड़ नहीं सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

ग्रामीणों का बयान

ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे किसी भी एक रिजॉर्ट को टारगेट कर बुलडोजर चलाना किसी तरह से भी सही नहीं है। प्रशासन को पहले सारे अतिक्रमण की गई सभी जगह को चिन्हित करना होगा और तब जाकर एक साथ इस पर कार्यवाही करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

स्थानीय पुलिस व प्रशासन और वन विभाग के काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने और वहीं सड़क पर धरना पर बैठ गए। वहीं प्रशासन ने शांति व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए पुलिस बल भी भारी मात्रा में तैनात की थी। जिसमें लगभग करीब 200 से अधिक पुलिस और आईटीबीपी जवान भी मौके पर तैनात थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top