उत्तराखंड

…जब मंत्री से मिलने पहुँची उनकी पत्नी, जाने क्या था मामला, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

शुक्रवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में एक सामान्य फ़रियादी की तरह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनकी धर्मपत्नी निर्मला जोशी ने मुलाकात की। इस अवसर पर दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की प्रदेश अध्यक्ष शोभा वर्मा भी उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी और वर्तमान में दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की उपाध्यक्ष निर्मला जोशी ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ काबीना मंत्री से दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान को निःशुल्क भूमि आवटन को लेकर अपनी समस्या को मंत्री जोशी के समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने दूरभाष पर नगर आयुक्त देहरादून से वार्ता कर प्रकरण को यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान के सभी पदाधिकारियों को सकारात्मक आश्वशन देते हुए प्रकरण में जल्द समस्या के समाधान की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

इस अवसर पर दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की प्रदेश अध्यक्ष शोभा वर्मा, उपाध्यक्ष निर्मला जोशी, विनोद उनियाल, बृजलेश गुप्ता, सुधीर वर्मा, कर्नल मल्हास, महेश आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top