स्वास्थ्य

Big Breaking : यहां अभी-अभी हुआ भीषण सड़क हादसा! तीन लोगों की मौत, 5 घायल

Rajasthan में मंगलवार को एक Road Accident में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा जैसलमेर के लाठी क्षेत्र में हुआ। गोवंश को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर कार सड़क में ही पलट गई। सड़क हादसे में गाड़ी में सवार एक महिला समेत दो पुरुषों की दर्दनाक मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

खेतोलाई गांव के पास की घटना घायलों को राहगीरों की मदद से निजी वाहन से पोकरण चिकित्सालय भेजा गया। घायल और मृतक मोहनगढ़ गांव के सुथार समाज के बताए जा रहे हैं। वहीं सूचना मिलने के बाद लाठी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि लाठी इलाके के खेतोलाई गांव के पास की घटना है। हादसे के शिकार सभी लोग मोहनगढ़ से आसुतार जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide Update : घायल श्रमिकों से मिले CM सीएम, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम

अचानक मवेशी सामने आने से वाहन पलटा लाठी क्षेत्र में खेतोलाई के समीप सुबह 8 बजे हादसा हुआ। वाहन के सामने अचानक मवेशी आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। राजस्थान में सड़क पर मवेशी आने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। कोटा जिले के सांगोद से कांग्रेस के विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने आवारा मवेशियों के चलते हो रहे हादसों पर गहरी चिंता प्रकट की और मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर तंज कसते हुए कहा कि ..आवारा सांड-मवेशी सड़कों से हटेंगे नहीं और गोपालन और मंत्री को आप हटाएंगे नही।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार : मंत्री कौशिक

हादसे में मृतकों की नाम

1. ओमप्रकाश 47 वर्ष पुत्र देवाराम निवासी

2. महावीर प्रसाद 43 वर्ष पुत्र जेठमल

3. चम्पादेवी 40 वर्ष पत्नी ओमप्रकाश

यह भी पढ़ें 👉  क्लेमेंट टाउन से शिफ्ट होगा ग्राफिक एरा (Graphic Era)

हादसे में घायलों की नाम

1. आबाराम 47 वर्ष पुत्र आसाराम

2. पर्वताराम 65 वर्ष पुत्र सोनाराम

3. मुकनाराम 35 वर्ष पुत्र केसराराम

4. पप्पूदेवी 62 वर्ष पत्नी चुन्नीलाल

5. आशुदेवी 19 वर्ष पत्नी सवाई राम

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी निवासी मोहनगढ़ के है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top