उत्तराखंड

हादसा : यहां कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। 2 बच्चों समेत 6 लोग घायल

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड

पौड़ी के बुआखाल-रामनगर-काशीपुर हाईवे से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें हादसे में चालक समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी के मुताबिक आज दोपहर पौड़ी-बुआखाल-रामनगर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अदानीखाल से नैनीडांडा जा रही एक कार कल्याणीगैरी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें काशीपुर निवासी वाहन चालक अनुपम सिंह के दो बच्चे विहान (उम्र 7 वर्ष) व अनन्या (उम्र 11 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है!

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide Update : घायल श्रमिकों से मिले CM सीएम, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम

 

वहीं हादसे में वाहन चालक अनुपम व  नैनीडांडा निवासी हेमंती (उम्र 30 वर्ष), अनामिका (उम्र 5 वर्ष), और अनमोल  घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी नैनीडांडा के प्रभारी चिकित्साधिकारी संजय पांडे ने बताया कि दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 

नैनीडांडा के ज्येष्ठ प्रमुख ललित पटवाल ने बताया कि पीएचसी धुमाकोट में ताला लगा होने से घायलों को यहां प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाया। उन्होंने इस अस्पताल के बंद रहने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide: टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top