उत्तराखंड

हादसा (accident) : यहां गहरी खाई में गिरी कार, युवक की मौत व युवती घायल

मसूरी/इन्फो उत्तराखंड

मसूरी हाथीपांव मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरी। जिसमें कार में सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार एक युवक व युवती सुबह के समय जाॅर्ज एवरेस्ट से घूम कर देहरादून लौट रहे थे, तभी हाथीपांव लंबीधार के पास उनकी कार अनियत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मसूरी पुलिस व एसडीआरफ और फायर सर्विस की टीम 108 की मदद से एबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची।

वहीं युवक व युवती को खाई से निकाल कर 108 की मदद से माध्यम से उप-जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां पर युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

मसूरी कोेतवाली गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में सिमरन भारद्वाज पुत्री राहुल भारद्वाज निवासी लक्ष्मण पार्क कृष्ण नगर दिल्ली गंभीर से रूप से घायल हो गई। उसको इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

वहीं कार में सवार युवक रजत सचदेवा पुत्र मनोज कुमार सचदेवा निवासी गांधी पार्क न्यू गोविंदपुरा कृष्ण नगर दिल्ली के मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने घायलों व मृतको के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। और साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top