उत्तराखंड

दु:खद खबर : यहां मैक्स खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत। जबकि 9 लोग घायल

पौड़ी/इंफो उत्तराखण्ड

पौड़ी से दुखद खबर सामने आ रही है, जहां आज एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को निकटवर्ती हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र में यह मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि आज सायं होल्यारों का एक वाहन पैठाणी से करीब 2 किलोमीटर आगे पहुंचा, वैसे ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और वह नीचे खाई में जा गिरा। जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

दुर्घटना का कारण वाहन में क्षमता से ज्यादा लोगों का सवार होना बताया जा रहा है। अन्य घायलों को पौड़ी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि वह सभी लोग होली मनाने के लिए जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो बैठे। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top