उत्तराखंड

Weather update : उत्तराखंड में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की संभावना

yellow-alert-issued-for-heavy-rain-in-uttarakhand-today

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में मौसम ने बुधवार से ही करवट बदल ली है, वहीं दून में देर शाम से जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई, हालांकि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है, तो दूसरी तरफ लोग ठंड के मारे अपने- अपने घरों में पैक हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

वहीं मौसम विभाग ने आज बृहस्पतिवार को भी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़कें बंद होने की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 अप्रैल तक उत्तराखंड में मौसम खराब रहने की संभावना है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से पौधरोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top