उत्तराखंड

…. अपनी ड्यूटी के साथ ही अपने नाम और कामों से भी जाने जाते हैं, सुल्तानपुर के चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल, तीनों शातिर चोरों को मात्र 12 घंटे में किया गिरफ्तार, सामान भी बरामद

  • 03 शातिर चोरो को लक्सर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • चोरी किया गया माल किया बरामद

आज दिनांक-26.04.2023 को वादी मुकदमा *साहिब मलिक पुत्र शेरअली* निवासी- ग्राम सुल्तानपुर लक्सर जिला हरिद्वार द्वारा अज्ञात अभियुक्तगण के विरूद्ध घर के अंदर से नकदी व कागजात चोरी किये जाने के सम्बन्ध में *मु०अ०सं०-362/2023 धारा-380 भादवि०* बनाम-अज्ञात कायम व पंजीकृत कराया गया था। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चैक किये गये व सुरागरसी पतारसी की गयी व मुखबिर मामूर किये गये, पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण *जीशान पुत्र मो० असलम* निवासी-सुल्तानपुर लक्सर हरिद्वार, 02. *मो० राशीद पुत्र मो० इस्माइल* निवासी-उपरोक्त 03. *इकराम पुत्र हमीद* निवासी- उपरोक्त को वादी मुकदमा के घर से चोरी की गयी नकदी व दस्तावेजो के साथ श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

पुलिस टीम द्वारा मात्र *12 घंटे के अंदर* ही चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी किया गया माल बरामद किया गया है। वाद गिरफ्तारी अभियुक्तगण को नियमानुसार मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

*गिरफ्तार अभियुक्त*

01. जीशान पुत्र मो० असलम निवासी-सुल्तानपुर लक्सर हरिद्वार
02. मो० राशीद पुत्र मो० इस्माइल निवासी-उपरोक्त
03. इकराम पुत्र हमीद निवासी- उपरोक्त

*बरामद माल*

01 मोबाइल jio
01 पासबुक
नकदी 3000 रूपये

*पुलिस टीम*

01. उ०नि० मनोज नौटियाल
02. कानि० महेन्द्र
03. कानि० अनूप पोखरियाल
04. कानि० अरविंद चंदेल

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top